
आर पी डब्लू न्यूज़/ब्यूरो रिपोर्ट
कुरुक्षेत्र में स्थापित किया गया है एकीकृत मधु पालन विकास केंद्र
रोहतक, 5 मई : उपायुक्त अजय कुमार ने बताया कि सरकार द्वारा उद्यान विभाग के माध्यम से मधु मक्खी पालन को बढ़ावा देने के लिए कुरुक्षेत्र के राम नगर में एकीकृत मधु मक्खी पालन विकास केंद्र स्थापित किया गया है, जो शहद व्यापार केंद्र है। मधु मक्खी पालक एवं व्यापारी 20 मई तक शहद व्यापार केंद्र पर पंजीकरण करवाये। इस बारे में अधिक जानकारी के लिए टोल फ्री नम्बर 1800-180-2021 तथा उद्यान विभाग के कार्यालयों में सम्पर्क किया जा सकता है। नियम व दिशा-निर्देशों की जानकारी के लिए विभाग की वेबसाइट www.hortharyana.gov.in पर जाये। शहद व्यापार केंद्र पर पंजीकरण के बारे में सम्पर्क सूत्र डॉ. बिल्लू यादव (99967-88004) एवं ईश्वर सिंह (95188-21574) पर सम्पर्क किया जा सकता है।