
आर पी डब्लू न्यूज़/ब्यूरो रिपोर्ट
डीएलएसए ने विभागों से 10 फरवरी तक उल्लेखनीय कार्य करने वाली महिला अधिकारियों व कर्मचारियों के नाम मांगे
सिरसा, 09 फरवरी :- राष्ट्रिय महिला दिवस के उपलक्ष्य में हरियाणा राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण के निर्देशानुसार जिला विधिक सेवा प्राधिकरण की ओर से 13 फरवरी को स्थानीय पंचायत भवन के सभागार में फेलिसिटेशन कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा, जिसमें विभिन्न विभागों व राजकीय संस्थाओं में उल्लेखनीय कार्य करने वाली महिला अधिकारियों व कर्मचारियों को सम्मानित किया जाएगा।मुख्य न्यायिक दंडाधिकारी एवं जिला विधिक सेवा प्राधिकरण की सचिव अनुराधा ने बतायाा कि डीएलएसए की ओर से विभिन्न विभागों से फेलिसिटेशन कार्यक्रम के मद्देनजर उल्लेखनीय कार्य करने वाली महिला अधिकारियों व कर्मचारियों के नाम आगामी 10 फरवरी सायं 4 बजे तक मांगे गए हैं, ताकि उन्हें सम्मानित किया जा सके। यह नाम संबंधित विभाग जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के कार्यालय में आगामी 10 फरवरी तक अवश्य भिजवा दें।