
आर पी डब्लू न्यूज़/ब्यूरो रिपोर्ट

सिरसा, 25 अप्रैल:- हरियाणा के उप मुख्यमंत्री दुष्यंत सिंह चौटाला ने कहा कि संस्कृति बचाने, सामाजिक उत्थान, समाज में जागरुकता व चेतना जगाने में आर्य समाज की बड़ी भूमिका रही है। मॉडर्नाइजेशन के साथ-साथ संस्कृति संरक्षण, महापुरुषों के विचारों को नई जनरेशन तक पहुंचाने और समाज को आगे ले जाने के लिए यह समाज वर्षों से त्याग-तपस्या के साथ निरंतर सक्रिय है।उप मुख्यमंत्री ने यह विचार आज आर्य समाज मंदिर सिरसा में आयोजित कार्यक्रम में व्यक्त किए। उन्होंने कहा कि आर्य समाज संस्थान से हमारे परिवार का जुड़ाव चौधरी देवीलाल के प्रदेश निर्माण के लिए किए गए संघर्ष के दिनों से रहा है। यह समाज निरंतर समाज सेवा को तत्पर है। इसलिए अब समय की मांग है कि जहां पर देवालय हों, वहां पर पुस्तकालय अवश्य बनाया जाए। इस संस्थान प्रबंधन को भी इस प्रांगण में एक भव्य पुस्तकालय बनाना चाहिए तथा इसके अलावा हाल के निर्माण के लिए जो मांग है, उसका एस्टीमेट तैयार कर लें, वे भी इन परियोजनाओं के निर्माण में पूर्ण सहयोग करेंगे।

पुस्तकालय बनने से युवाओं को भी पढऩे के लिए यहां अच्छा माहौल मिलेगा। इस अवसर पर आर्य समाज मंदिर के प्रधान अशोक वर्मा, संरक्षक जगदीश सींवर, ओमप्रकाश खर्रा, हवा सिंह, राजेंद्र आदि उपस्थित थे।