![Screenshot_2023-03-04-17-28-32-963_com.whatsapp[1]](https://rpwnews.in/wp-content/uploads/2023/03/Screenshot_2023-03-04-17-28-32-963_com.whatsapp1-e1677931914761.jpg)
आर पी डब्लू न्यूज़/ब्यूरो रिपोर्ट
-भारत के प्रस्ताव पर संयुक्त राष्ट्र ने वर्ष 2023 को अंतर्राष्ट्रीय मिलेट्स वर्ष के रूप में मनाने का लिया है निर्णय
-केन्द्र सरकार के इस कदम से हरियाणा के किसानों को मिलेगा फायदा
-हरियाणा सरकार भी मोटा अनाज उगाने व प्राकृतिक खेती करने के प्रति किसानों को कर रही है जागरूक
सोनीपत, 04 मार्च:-राई से विधायक मोहनलाल बड़ौली ने जिलावासियों से मोटे अनाज को प्रतिदिन के आहार में शामिल करने का आह्वान करते हुए कहा कि मोटा अनाज हमारी सेहत के लिए बेहद लाभकारी है, इसलिए हमें इसे अपने हर रोज के आहार में शामिल करना चाहिए। उन्होंने कहा कि हमें ज्यादा से ज्यादा मोटे अनाज से बने व्यंजनों को खाना चाहिए।विधायक ने कहा कि मोटे अनाज को सुपर फूड भी कहा जाता है। इसमें भरपूर मात्रा में पोषक तत्व मौजूद होते हैं। इस अनाज में ज्वार, बाजरा, रागी, मक्का, जौ आदि अनाज शामिल हैं। उन्होंने कहा कि भारत के प्रस्ताव पर संयुक्त राष्ट्र ने वर्ष 2023 को अंतर्राष्ट्रीय मिलेट्स वर्ष अर्थात मोटे अनाज का वर्ष के रूप में मनाने का निर्णय लिया है। यह हमारे लिए बड़ी बात है क्योंकि विश्वभर में मोटा अनाज उगाने वाले देशों में भारत अग्रणी है। उन्होंने कहा कि इस वर्ष भारत जी-20 बैठक की मेजबानी भी कर रहा है इस बैठक में विदेशी मेहमानों को भी भारतीय मोटे अनाज से बनी चीजों का स्वाद चखाया जा रहा है।विधायक ने कहा कि मोटा अनाज स्वास्थ्य के लिए लाभदायक है। इसका निरंतर सेवन हमारे स्वास्थ्य के लिए बेहतर है। मोटा अनाज जैसे बाजरा व रागी हड्डियों के लिए काफी लाभदायक है। इसमें फायबर की मात्रा भी प्रचूर होती है। इस अनाज की खेती के लिए किसान को कम मशक्कत करनी पड़ती है और वह रसायनों का भी कम इस्तेमाल करता है, इसलिए यह खेती पर्यावरण की दृष्टि से भी फायदेमंद है। उपायुक्त ने कहा कि ज्यादा से ज्यादा लोग मोटे अनाज को भोजन में शामिल करेंगे तो इसकी मांग बढ़ेगी और किसान को भी फायदा होगा।विधायक बड़ौली ने कहा कि केन्द्र सरकार के इस ऐतिहासिक कदम से हरियाणा के किसानों को बहुत अधिक फायदा होगा क्योंकि हमारे राज्य में मक्का, बाजरा, जौ की खेती बड़े स्तर पर की जाती है। इसलिए किसानों को इन फसलों के अच्छे दाम मिलेंगे, जिससे उनकी आय में इजाफा होगा। उन्होंने कहा कि हमें अपने स्वास्थ्य व पर्यावरण को ध्यान में रखते हुए मोटे अनाज को खाने में शामिल करना चाहिए। विधायक ने कहा कि हरियाणा सरकार भी किसानों को मोटा अनाज उगाने के साथ-साथ प्राकृतिक खेती को बढ़ावा देने के लिए किसानों को जागरूक कर रही है ताकि किसान प्राकृतिक खेती की और भी अपने कदम आगे बढ़ाएं और हमारी आने वाली पीढिय़ों को स्वस्थ व पोष्टिक भोजन अधिक मात्रा में उपलब्ध हो सके। उन्होंने कहा कि वर्तमान समय फसलों में रासायनिक खादों का ज्यादा प्रयोग करने से मनुष्य के स्वास्थ्य पर तो गहरा असर पड़ा ही है बल्कि हमारी जमीन की उर्वरा शक्ति भी कम हुई है।