October 21, 2024

ग्रे पेलिकन के पीछे पश्चिमी यमुना नहर किनारे मिले प्रतापनगर निवासी हैप्पी की हत्या के मामले शनिवार को पुलिस ने आरोपी महिला सीमा को भी गिरफ्तार कर लिया

0
Sponsored

आर पी डब्लू न्यूज/राजीव मेहता


यमुनानगर 17 दिसंबर:- यमुनानगर मे 12 दिसंबर को ग्रे पेलिकन के पीछे पश्चिमी यमुना नहर किनारे मिले प्रतापनगर निवासी हैप्पी की हत्या के मामले में देर रात जहां आरोपी सौतेले पिता तरसेम को सीआईए 2 की टीम ने गिरफ्तार किया था, वहीं शनिवार को पुलिस ने आरोपी महिला सीमा को भी गिरफ्तार कर लिया। महिला को तेजली स्टेडियम के पास से गिरफ्तार किया गया है जिसे आज कोर्ट में पेश किया जाएगा।

Sponsored
एसएचओ सिटी यमुनानगर कमलजीत सिंह

सीआईए स्टाफ इंचार्ज राकेश कुमार ने बताया कि उनकी टीम ने जिले के पास से मृतक की मां सीमा को भी गिरफ्तार कर लिया क्योंकि मृतक हैप्पी की हत्या के मामले में सीमा काफी मुख्य रोल था। आरोपी सौतेले पिता बेमानी हैप्पी को मारने की योजना बनाई जब तलवार नुमा हथियार से तरसेम ने हैप्पी की हत्या कर दी तो उस दौरान आरोपी महिला सीमा निगरानी कर रही थी जब हत्या कर दी गई तो उसने पॉलिथीन में हैप्पी केशव को पैक करवाया और बोरी में डलवा कर कार की डिग्गी में डलवाया उसके बाद घर की सफाई भी कर दी। आरोपी महिला सीमा हिसार के रहने वाली है करीब 12 साल पहले उसकी तरसेम से शादी हुई थी। मृतक हैप्पी तरसेम का सौतेला पिता है जबकि सीमा उसकी असली मां है। कातिल मान नहीं अपने सामने अपने जिगर के टुकड़े की हत्या करवा दी

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed