
आर पी डब्लू न्यूज/राजीव मेहता



यमुनानगर 20 दिसंबर:- यमुनानगर में आज नगर निगम के बाहर भारतीय किसान यूनियन की शहरी इकाई द्वारा प्रॉपर्टी आईडी सर्वे, सैनिटेशन व एसडीसी पोर्टल में हुए भ्रष्टाचार के खिलाफ मोर्चा खोल दिया। नगर निगम के गेट के सामने भारतीय किसान यूनियन के सदस्य व जिला इकाई ने नगर निगम मेयर मदन चौहान के खिलाफ नारेबाजी की। तो वही निगम के बाहर मदन चौहान का अनोखा बैनर भी लगाया गया। सदस्यों ने कहा कि आज नगर निगम नरक निगम बन गया है। निगम में हर जगह भ्रष्टाचार हो रहा है। जिस कम्पनी ने यह सर्वे किया था वो सर्व बिल्कुल गलत है उसके बाद भी निगम के द्वारा उसको पेमेंट कर दी गई और अब जनता को प्रॉपर्टी आईडी ठीक करवाने के लिए पैसे देने पड़ रहे है और बार बार निगम के चक्कर काटने पड़ रहे है। जनता परेशान हो रही है। भारतीय किसान यूनियन के सदस्य गुरमीत अत्रि के कहा की जितना भ्रष्टाचार पिछले 5 साल में हुआ है इससे पहले कभी नहीं हुए। जिस प्रॉपर्टी आईडी का सर्वे कंपनी द्वारा कराया गया था उस कंपनी ने सारा सर्वे गलत किया और इसका खामियाजा आज जनता को भुगतना पड़ रहा है । आज जिले की जनता को नगर निगम के चक्कर काटने पड़ रहे हैं लेकिन सबसे बड़ी बात तो यह है कि जिस कंपनी ने 50% से ज्यादा सर्वे गलत किया उसको सत्ता में बैठे नेताओं ने सही बता कर बिल पास कर दिया और उसकी पेमेंट भी कर दी। धरातल पर यह सारा सर्वे गलत हुआ है। वीरेन सपरा ने कहा की आज नगर निगम के बाहर ताला चाभी लेकर सांकेतिक धरना दिया गया है अगर जल्द ही समस्या का समाधान नहीं हुआ तो आने वाले दिनों में जनता खुद ही निगम के गेट पर ताला लगाने का काम करेंगे। आपको बता दे ना केवल यमुनानगर बल्कि पूरे हरियाणा में इस कंपनी को लेकर लोग परेशान हैं और प्रदर्शन कर रहे है।