
आर पी डब्लू न्यूज़/राजीव मेहता

यमुनानगर दिसंबर 25:-संयुक्त संघर्ष मोर्चा के एक बैठक यमुनानगर स्थित नेहरू पार्क में हुई शहरवासियों पर नगर निगम द्वारा की जा रही ज्यादती के खिलाफ मोर्चा का गठन किया गया है। मोर्चा में यमुनानगर जिले के अलग-अलग दर्जनों संगठनों ने मीटिंग में भाग लिया और नगर निगम यमुनानगर और हरियाणा सरकार के खिलाफ सख्त लहजे में सभी ने एक ही बात कही कि नगर निगम द्वारा प्रॉपर्टी सर्वे के नाम पर जो भ्रष्टाचार किया गया है ,और नगर निगम द्वारा अलग-अलग टैक्स के नाम पर लोगों से जो वसूली और लोगों की जेब पर डाका डालने का काम जो किया जा रहा है उसके खिलाफ एक बड़ा मोर्चा के द्वारा बड़ा आंदोलन किया जाएगा । आज आगामी रूपरेखा तय करने के लिए चर्चा की गई और सभी के सुझाव लिए गए। सभी लोगों ने कहा कि नगर निगम की नीतियों के खिलाफ एकजुट होकर लड़ाई लड़ी जाएगी और वही आज सभी की सहमति से कोऑर्डिनेशन कमेटी का गठन किया गया और वही मोर्चा के आंदोलन को दिशा देने के लिए कोर कमेटी का गठन भी किया गया । जिसमें दर्जनभर नाम आए और इन सभी ने विश्वास दिलाया है कि वह पूरी मेहनत से मोर्चा को मजबूत करने के लिए अपना भरसक प्रयास करेंगे और कोर कमेटी के सदस्यों के निर्णय पर ही आंदोलन को चलाया जाएगा। वही उन सभी लोगों के सुझाव आओ सहमति के आधार पर मोर्चा के ऑर्डिनेटर मुकेश स्वामी बनाए गए ।
साथ ही जिसमें आपको बता दें की जनवरी 2023 के पहले सप्ताह 3 जनवरी को मोर्चा का प्रतिनिधिमंडल निगम अधिकारियों से मुलाकात करेगा और निगम अधिकारियों के सकारात्मक और नकारात्मक रवैया के आधार पर ही आगे की रणनीति बनाई जाएगी।