
आर पी डब्लू न्यूज़/राजीव मेहता

यमुनानगर 25 दिसंबर :-गन्ने के दाम की मांग को लेकर एक बार फिर भारतीय किसान यूनियन के बैनर तले बड़ी संख्या में किसानों ने रविवार को सरस्वती शुगर मिल के सामने सड़क पर 1 घंटे का जाम लगाकर यातायात रोक दिया। इस मौके पर भारतीय किसान यूनियन के जिलाध्यक्ष सुभाष गुर्जर व दलबीर कैल ने कहा कि आज पूरे प्रदेश में शुगर मिलों के सामने 1 घंटे का आंशिक जाम लगाया जा रहा है।


उसकी के चलते आज यहां भी एक घंटे का जाम शुगर मिल के सामने सड़क पर लगाया गया है। उन्होंने कहा कि सरकार ने गन्ने का वही पुराने दाम 3 सौ 62 रूपये प्रति क्विंटल को लागू कर किसानों के साथ धोखा किया है। जबकि मुख्यमंत्री कहते है कि गन्ने का रेट पूरे देश में सबसे अधिक हरियाणा में किसानों को दिया जा रहा है। उन्होंने कहा कि पंजाब सरकार ने गन्ने का रेट 3 सौ 82 रूपये प्रति क्विंटल कर दिया है। जबकि हमारे यहां वही पुराना रेट 3 सौ 62 रूपये प्रति क्विंटल है। उन्होंने कहा कि कृषि विशेषज्ञों ने भी गन्ने की पैदावार का मूल्यांकन किया है और उन्होंने माना है कि गन्ने की इस समय लागत 4 सौ 50 प्रति क्विंटल के करीब बनती है। उन्होंने कहा कि आने वाली 26 तारीख को प्रदेश अध्यक्ष रतन मान की अध्यक्षता में पूरे प्रदेश में आंदोलन को तेज करने की नई रणनीति बनाई जाएगी। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार किसान को कुचलने में लगी हुई है। जबकि भाजपा सरकार ने 2022 में किसान की आय दुगना करने का वादा किया था, जो सफेद झूठ साबित हुआ है।
सड़क पर जाम लगने से यातायात प्रभावित रहा और लंबे लोगों को परेशानी का समाना करना पड़ा।
इस मौके पर किसान नेता संदीप संखेड़ा, एडवोकेट साहिब सिंह गुर्जर,फूल कुमार कुंजल, धरमवीर रादौर व जसबीर पांडो सहित बड़ी संख्या में किसान शामिल रहें।