
आर पी डब्लू न्यूज़/राजीव मेहता

यमुनानगर, 06 जनवरी:- भारतीय किसान यूनियन के द्वारा सरस्वती शुगर मिल पर धरना प्रदर्शन दूसरे दिन भी जारी रहा। को सुबह से लेकर शाम तक चलेगा। भारतीय किसान यूनियन चढूनी के जिला अध्यक्ष संजू गुंदियाना ने बताया कि गन्ने के रेट की मांग को लेकर गुरुवार को 2 घंटे के लिए सरस्वती शुगर मिल का टोल बंद किया गया था। और कल से 9 जनवरी तक किसानों का धरना शुगर मिल पर इसी तरह से जारी रहेगा। उन्होंने कहा कि आने वाली 10 जनवरी को पूरे हरियाणा प्रदेश के किसानों की महापंचायत करनाल अनाज मंडी में होगी। जिसमें सरकार के खिलाफ कड़े निर्णय लिया जाएगा। आज धरना प्रदर्शन में जिलाध्यक्ष संजू गुंदियाना, महासचिव गुरबीर सिंह, डायरेक्टर मंदीप रोड छप्पर, कश्मीरी लाल अम्बली, कृष्णपाल, संदीप टोपरा, रूपिंदर कौर, रीटा चहल, राजकुमार, दलवीर, बलविंदर, जगतार सिंह, जोगिंदर सिंह, महेंद्र सिंह, धर्मपाल, कमल सहित बड़ी संख्या में किसान शामिल रहें।