October 21, 2024

करेहड़ा के पास क्वार्टर में मजदूर का शव फंदे पर लटका मिला

0
Sponsored

आर पी डब्लू न्यूज़/राजीव मेहता


मृतक के परिजन

यमुनानगर जनवरी 7:-यमुनानगर करेहड़ा के पास क्वार्टर में मजदूर का शव फंदे पर लटका मिला। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम करवा परजिनों को सौंप दिया। शव को लेकर मृतक का भाई पश्चिम बंगाल के लिए रवाना हो गया।पश्चिम बंगाला के जिला उत्तर दीनाजपुर के गांव बालीजलू निवासी सुबल ने बताया कि उसका छोटा भाई 20 वर्षीय विजय करीब छह माह पहले काम के लिए यमुनानगर में आया था। वह अरिहंत प्लाईवुड फैक्टरी करेहड़ा में काम करता था। वह बहुत ज्यादा शराब पीता और लड़ाई झगड़ा करता था। इसलिए उनसे अलग क्वार्टर में रहता था। शुक्रवार रात क्वार्टर के पास रहने वाले दूसरे मजदूर काम से लौटे तो उन्होंने विजय का शव फंदे पर लटका देखा। तभी वहां पर काफी संख्या में लोग एकत्रित हो गए। इसकी सूचना पुलिस को दी गई। पुलिस ने शव को कब्जे में लिया और पोस्टमार्टम हाउस में रखवा दिया। शनिवार सुबह पुलिस ने शव परिजनों को सौंप दिया।

Sponsored

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed