
आर पी डब्लू न्यूज़/राजीव मेहता

यमुनानगर,12 जनवरी:- निगम के द्वारा कराए गए संपत्ति सर्वे के खिलाफ संयुक्त संघर्ष समिति के सदस्यों के द्वारा गुरुवार को बड़ी संख्या में निगम कार्यालय के बाहर धरना प्रदर्शन किया गया और उन्होंने निगम अधिकारियों व सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी भी की।

इस मौके पर संयुक्त संघर्ष समिति के मुकेश गोस्वामी व जरनैल सिंह सांगवान ने कहा कि 2 साल पहले याशी नाम की कंपनी के माध्यम से लोगों की संपत्तियों के सर्वे कराए गए थे। जिसको लेकर भारी गड़बड़ी सामने आई है। यह सर्वे भी जयपुर की उस कंपनी से कराया गया जोकि काली सूची में डाली हुई है। इसको लेकर सरकार और निगम कार्यालय के अधिकारियों भ्रष्टाचार कर लोगों को लूटने का काम कर रहे है। उन्होंने कहा कि संपत्तियों के सर्वे सही ढंग से नहीं किए गए और ना ही उनके

आईडी सही बनाई गई है। लोग निगम कार्यालय के चक्कर पर चक्कर लगा रहे हैं। निगम कार्यालय के कर्मचारियों लोगों को परेशान कर आई डी ठीक करने के नाम पर मोटा पैसा वसूलते हैं। इसके साथ ही उन्होंने कहा कि डिवेलपमेंट चार्ज और गार्बेज चार्ज भी काफी ज्यादा लगाए गए है। निगम द्वारा बार-बार नोटिस जारी कर लोगों को तंग कर जा रहा है।
उन्होंने कहा कि निगम अधिकारी और सरकार इसे तुरंत प्रभाव से रद्द करें। उन्होंने सरकार को चेतावनी देते हुए कहा कि आज का यह आंशिक प्रदर्शन है और अगर गूंगी बहरी सरकार ने जल्द ही इसे रद्द नही किया तो इसको लेकर प्रदेश भर में आंदोलन शुरू किया जाएगा।
इस मौके पर बड़ी संख्या में समिति के सदस्य धरने में शामिल रहे।