
आर पी डब्लू न्यूज़/राजीव मेहता

यमुनानगर, ,12 जनवरी:- बीपीएल कार्ड में नाम काटे जाने को लेकर जगाधरी एवम यमुनानगर की महिलाएं गुरुवार को बड़ी संख्या में नगर निगम पहुंची।वर्कशॉप की रहने वाली कविता,

दशमेश कालोनी के दिनार पांडे और जगाधरी की शांता देवी ने बताया कि हमारे मोबाइल पर कार्ड काटे जाने का संदेशा आया है। किस कारण से नाम काट दिया गया है इस बारे में कोई जानकारी नहीं है। उन्होंने कहा कि यह गरीब लोगों के साथ अन्याय है और हमारा नाम नही काटा जाना चाहिए। इसे ठीक करवाने के लिए वें बड़ी दूर से निगम में पहुंचे है। उन्होंने कहा कि निगम में आकर भीड़ की परेशानी को देखकर ऐसा लग रहा है कि निगम के कर्मी समस्या का कोई हल नहीं निकाल रहे है। उन्होंने कहा कि हमारे बीपीएल कार्ड बनाए जाए। इस मौके पर बड़ी संख्या में लोग शामिल रहे।