
आर पी डब्लू न्यूज़/राजीव मेहता

यमुनानगर, 12 जनवरी:- कार और बाइक की भिड़ंत में बाइक सवार गंभीर रूप से घायल हो और कार चालक को भी चोटें आई। दोनों को इलाज के लिए यमुनानगर के ट्रामा सेंटर में लाया गया जहां पर इलाज के दौरान बाइक सवार की मौत हो गई। कार चालक का इलाज जारी है। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम कराने के बाद शव परिजन को सौंप दिया। पुलिस ने कार चालक के खिलाफ केस दर्ज कर कार को कब्जे में ले लिया। मृतक की पहचान महेंद्र सिंह गांव कलरी जागीर के रूप में हुई।

मृतक के भाई रविंद्र कुमार ने बताया कि उसका भाई महेंद्र सिंह मोदी मिल में काम करता था और गुरुवार सुबह 7 बजे के करीब ड्यूटी पर आने के लिए घर से बाइक पर चला था। जब वह हाई वे पर गांव करहेड़ा के पास पहुंचा तो सामने से आ रही एक अनियंत्रित तेज रफ्तार कार ने उसकी बाइक को टक्कर मार दी। जिसके चलते महेंद्र सिंह गंभीर रूप से घायल हो गया। कार इतनी तेज थी कि वह भी डिवाइडर से जा टकराई। और उसका ड्राइवर भी घायल हो गया। दोनों को नागरिक अस्पताल यमुनानगर में लाया गया। जहां कुछ ही देर बाद इलाज के दौरान उसके भाई की मृत्यु हो गई। सूचना मिलने पर सदर यमुनानगर की पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम कराने के बाद शव परिजन को सौंप दिया। कार चालक के खिलाफ केस दर्ज कर आगामी जांच शुरू कर दी।