
आर पी डब्लू न्यूज़ / राजीव मेहता
यमुनानगर, 03 दिसंबर:- अंतरराष्ट्रीय दिव्यांग दिवस के मौके पर शनिवार को दिव्यांग एकता समिति के द्वारा यमुनानगर में प्रोफेसर कालोनी के अंबेडकर भवन में ज़रूरतमंद दिव्यांगों को व्हील चेयर, ट्राई साईकिल व वैशाखियां बांटी गई। इस कार्यक्रम में मदन चौहान मुख्य अतिथि के रूप में पहुंचे।

इस मौके पर निगम के मेयर मदन चौहान ने समिति के इस कार्य की प्रशंसा करते हुए कहा कि वैसे तो दिव्यांग लोगों के लिए सरकार द्वारा समय-समय पर उनकी सहायता के लिए कई कार्यक्रम चलाए जाते हैं। लेकिन दिव्यांग एकता समिति द्वारा आयोजित सामाजिक कार्यक्रम में अपनी और से दिव्यांग भाई बहनों को इस तरह की सहायता देकर बड़ा अच्छा काम किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि दिव्यांग एकता मंच बनाया गया है। जिसके माध्यम से कोई भी सरकारी योजना की सहायता कार्य के लिए दिव्यांग लाभ ले सकते है। उन्होंने कहा कि जिले में आयुष्मान भारत योजना के तहत आयुष्मान कार्ड बनाए जाने की प्रक्रिया चलाई जा रही है। उन्होंने कहा कि जिनकी वार्षिक आय 1 लाख 80 हजार रूपये से कम है। उनके आयुष्मान कार्ड निगम द्वारा भी इसी सप्ताह से हर वार्ड में जाकर बनाए जाएंगे। उन्होंने समिति के कार्यों के सराहनीय कार्यों की प्रशंसा की। और महिला सशक्तिकरण और रोज़गार सहायता को बढ़ावा देने के लिए 10 सिलाई मशीन देने की घोषणा की।

वही समिति की प्रधान गुरमीत कौर ने बताया कि यह संस्था दिव्यांगों की आर्थिक और रोज़गार की सहायता के लिए कार्य करने का प्रयास कर रही है। और आज के इस कार्यक्रम में उनकी संस्था की ओर से ज़रूरतमंद दिव्यांगों को 10 व्हीलचेयर, 10 ट्राई साईकिल, 20 वैशाखियां दी गई है।
इस मौके पर समिति के उप प्रधान महेंद्र चौहान, महासचिव गुलशन अरोड़ा, पर्यावरण फ़ाउंडेशन के चिराग सिंघल सहित बड़ी संख्या में लोग शामिल रहे।