
आर पी डब्लू न्यूज/राजीव मेहता
यमुनानगर, 18 फरवरी :- घर से 3 घंटे पहले लापता हुई महिला का शव नग्न अवस्था में पश्चिमी यमुना नहर के हमीदा हेड पर पानी में मिला। इस खबर से इलाके में सनसनी फ़ैल गई। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम कराने के बाद शव परिजन को सौप दिया। पुलिस के अनुसार 174 के तहत कार्रवाई की गई। मृतक महिला की पहचान दर्शन कौर निवासी पुराना हमीदा के रूप में हुई। पुलिस को दी जानकारी में मृतक के बेटे जसविंद्र सिंह ने बताया कि शुक्रवार को दोपहर 12 के करीब उसकी मां घर से निकली थी। वह मानसिक रूप से परेशान रहती थी। परिजन उसकी तलाश कर ही रहे थे कि दोपहर बाद पता चला कि उसका शव नग्न अवस्था में हमीदा हेड पर यमुना नहर में पड़ा हुआ है। हमीदा पुलिस चौकी के प्रभारी शमशेर सिंह ने बताया कि कल दोपहर 3 बजे के करीब इस बात की सूचना मिली थी।

सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को अपने कब्जे में ले लिया। महिला के तन पर कोई कपड़ा नहीं था। महिला मानसिक रूप से परेशान रहती थी। आज पोस्टमार्टम कराने के बाद शव परिजन को सौप दिया गया है । पुलिस के अनुसार 174 के तहत कार्रवाई की गई है।