महा शिव रात्रि के अवसर पर भाजपा से विधायक घनश्यामदास अरोड़ा मुख्य अथिति के रूप में पहुंचे
आर पी डब्लू न्यूज/राजीव मेहता
यमुनानगर, 18 फरवरी:- गौरी शंकर कुष्ठ आश्रम यमुनानगर में महा शिव रात्रि पर्व के अवसर पर यमुनानगर के भाजपा से विधायक घनश्यामदास अरोड़ा मुख्य अथिति के रूप में पहुंचे। उन्होंने वहां चल रहे यज्ञ के हवन कुंड में आहुति डाली और 24 घंटे की होने वाली शिव महिमा की परिक्रमा के लिए उद्घाटन किया।इस मौके पर कुष्ठ आश्रम के सचिव रंजन पटनायक ने बताया कि इस वर्ष यह 44 वाँ महाशिव रात्रि पर्व बड़ी धूमधाम और श्रद्धा से मनाया जा रहा है। इसमें कुष्ठ आश्रम में रहने वाले सभी 35 परिवार सामूहिक रूप से विधि अनुसार पूजा अर्चना कर भगवान शिव का आशीर्वाद प्राप्त करते है।
इस मंदिर में बड़ी संख्या में भक्त आते है। इस मौके पर भंडारे का भी प्रसाद बांटा जाता है। उन्होंने बताया कि इस मंदिर की नई बिल्डिंग का यहां पर निर्माण सरकार के द्वारा कराया गया है। जिसमें शहर के गणमान्य लोगों का भी भरपूर सहयोग और योगदान मिला है।