March 15, 2025

दो दिवसीय भूख हड़ताल: राजनैतिक दल भी आए समर्थन में

0
Sponsored

आर पी डब्लू न्यूज़/राजीव मेहता


यमुनानगर, 28 फरवरी:- निगम की कारगुजारियों के खिलाफ आगाज़ संस्था के 80 वर्षीय बलबीर सिंह की भूख हड़ताल मंगलवार को दूसरे दिन भी निगम कार्यालय पर जारी रही। जिसे आमजन के अभूतपूर्व समर्थन के साथ-साथ कई राजनीतिक पार्टियों के लोग अपने कार्यकर्ताओं के साथ समर्थन देने पहुंचे। कई समाजसेवी संगठनों ने भी शिरकत की।इस मौके पर समर्थन देने पहुंचे कांग्रेस पार्टी के जिला संयोजक एवम पूर्व जिला परिषद के चेयरमैन श्यामसुंदर बत्रा ने कहा कि आज भाजपा की सरकार में हर जगह भ्रष्टाचार फैला हुआ है। जहां आमजन की कोई सुनवाई नहीं हो रही है। उन्होंने कहा कि हमारी कांग्रेस पार्टी लगातार जनता के मुद्दों को लेकर सड़क से लेकर संसद तक की लड़ाई लड़ रही है। उन्होंने कहा कि पहले भी कई बार जन समस्याओं को लेकर शासन और प्रशासन तक धरना प्रदर्शन कर ज्ञापन सौंपे गए है। लेकिन इस सरकार में जनता की कहीं भी सुनवाई नहीं हो रही है। इसलिए आज आमजन भी सड़कों पर भूख हड़ताल करने को मजबूर है। उन्होंने कहा कि हमारी पार्टी पहले भी महंगाई के खिलाफ साइकल यात्रा के माध्यम से विरोध कर चुकी है। उन्होंने आरोप लगाया कि सरकार जनता को महंगाई से मारकर अपने चुनिंदा उद्योगपतियों को लाभ पहुंचा रही है। उन्हें देश की सारी सरकारी संपत्तियां बेची जा रही है। उन्होंने कहा कि आज निगम में भ्रष्टाचार अपनी चरम सीमा पर है। प्रॉपर्टी सर्व के लिए लोग कार्यालयों के चक्कर काट रहे है। शहर की सारी व्यवस्था चरमराई गई है। और काली सूची वाली कंपनी को सर्वे का ठेका देकर लोगों की प्रॉपर्टी आईडी गलत कर दी है और अब उनको ठीक करने के नाम से भ्रष्टाचार के अड्डे खोलकर जनता तो लूटा जा रहा है। आज लगातार दूसरे दिन समर्थन देने के लिए लोगो का तांता लगा रहा और कई समाजसेवी संगठनों ने भी शिरकत की। कांग्रेस पार्टी की निगम पार्षद निर्मल चौहान के नेतृत्व में रेजिडेंट वेलफेयर एसोसिएशन की महिलाओ ने बहुत सुंदर गीत की प्रस्तति की।इस मौके पर जयचंद चौहान ,गोपाल भट्टी, विशाल शर्मा, युवा साथी सुमित पाल, राहुल भान, बृजेश,राम नाथ बंसल, शकुंतला, हरिनारायण शर्मा, लक्ष्मण विनायक, गगन दीप, दिनेश डुमरा आदि शामिल रहें। मंच का संचालन राजेश बिन्द्रा ने किया।

Sponsored

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *