![IMG_20230304_180255[1]](https://rpwnews.in/wp-content/uploads/2023/03/IMG_20230304_1802551.jpg)
आर पी डब्लू न्यूज़/राजीव मेहता

यमुनानगर, 4 मार्च:- आज 4 मार्च 2023 को भारतीय किसान संघ का स्थापना दिवस किसान भवन यमुनानगर में बड़ी धूम-धाम से मनाया गया भारतीय किसान संघ का यह 44 व स्थापना दिवस है भारतीय किसान संघ की स्थापना दतोपंत ठेगंडी जी ने 4 मार्च 1979 को राजस्थान कोटा के दशहरा ग्राउंड में किया था संगठन की स्थापना करने का उद्देश्य किसानों को एकजुट कर शोषण से बजाना था उन्होंने विचार किया किसान असंगठित होने के कारण शोषण का शिकार हो रहा है आज भारतीय किसान संघ पूरे देश में हर जिले में काम कर रहा है भारतीय किसान संघ की सदस्यता पिछले वर्ष 20 लाख थी आगामी 2024 में भारत की शान संग का लक्ष्य एक रोड सदस्यता करने का है,

स्थापना दिवस पर गन्ना आयाम के प्रमुख प्रताप सिंह खजूरी ने कहा सरकार को फसलों के आयात निर्यात की नीति में बदलाव करना होगा किसान की किसी भी फसल निर्यात पर पाबंदी ना लगे अगर सरकार इस विषय पर विचार नहीं करती तो भारतीय किसान संघ इस विषय को लेकर आंदोलन करेगा इस मोके पर मुख्य रूप से जिलाध्यक्ष पिंटू राणा उपाध्यक्ष रामकुमार कमालपुर सुरेश कनाल सी पंडित लक्ष्मीचंद मदन भगत जी विक्रम सिंह कमालपुर धर्मेंद्र कमालपुर मणि कांत सुरेश कांबोज सुशील लक्ष्य बांस नरेश कांबोज कंवर पाल खजूरी रामवीर राजेंद्र राणा आदि किसान उपस्थित रहे ।