March 16, 2025

सिविल अस्पताल व पीएचसी कलानौर का सिविल रजिस्ट्रेशन सिस्टम हैक कर बनाए गए 98 फर्जी प्रमाण पत्र

0
Sponsored

आर पी डब्लू न्यूज़/राजीव मेहता



• कई राज्यों में एक ही तरह से किया सरकारी सिस्टम हैक, बड़ा गिरोह सक्रिय होने की आशंका, पुलिस ने एसआईटी गठित कर जांच शुरू की

यमुनानगर,18 मार्च:- यमुनानगर मुकंद लाल सिविल अस्पताल व पीएचसी कलानौर की सीआरएस (सिविल रजिस्ट्रेशन सिस्टम) आईडी को हैक करके फर्जी प्रमाण पत्र बनवाने का मामला प्रकाश में आया है। सीएमओ ने जानकारी दी है कि केवल यमुनानगर ही नहीं बल्कि प्रदेश के विभिन्न जिलों के अलावा दिल्ली व पंजाब राज्यों में भी फर्जी जन्म प्रमाण पत्र बनाने वाला बड़ा गिरोह सक्रिय होने की आशंका है। सीएमओ ने जानकारी दी है कि सन 2021 में ज्यादातर प्रमाण पत्र बनाए गए हैं। और अब तक 98 फर्जी प्रमाण पत्र बनाए जाने की पुष्टि हो चुकी है। सीएमओ ने यह भी जानकारी सांझा की कि सिविल अस्पताल की आईडी से 54 व पीएचसी कलानौर की आईडी से 43 जन्म व एक मृत्यु प्रमाण पत्र बनाया गया है। इस संबंध में पुलिस को शिकायत दी जा चुकी है और डीएसपी स्तर के अधिकारी इसकी जांच भी कर रहे हैं हो सकता है कि यह आंकड़ा और भी बढ़ जाए।

Sponsored

वही इस मामले की गंभीरता को देखते हुए यमुनानगर के एसपी ने स्पेशल इन्वेस्टिगेशन टीम गठित कर जल्द से जल्द इस पूरे मामले का खुलासा करने का दावा किया है। इस संबंध में पुलिस ने सिविल अस्पताल यमुनानगर में स्थित जन्म-मृत्यु शाखा से कुछ रिकॉर्ड भी अपने कब्जे में ले लिया है। एसआईटी में डीएसपी रादौर रजत गुलिया साइबर थाना और आर्थिक अपराध शाखा शामिल है जो इस मामले से जुड़ी सभी परतों को खंगाल रहें है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *