
आर पी डब्लू न्यूज़/राजीव मेहता
यमुनानगर, 5 अप्रैल:- यमुनानगर के अशोक विहार कॉलोनी के रहने वाले 9 वर्षीय बच्चे की पश्चिमी यमुना नहर में डूबने से दर्दनाक मौत हो गई मृतक का नाम प्रतीक है जो कि यमुनानगर के गांधी नगर क्षेत्र के अशोक विहार कॉलोनी का रहने वाला है पत्रकारों से बातचीत करते जांच अधिकारी सब इंस्पेक्टर सुभाष चंद्र ने बताया कि कल देर शाम अशोक विहार कॉलोनी की रहने वाली जीतो देवी ने अपने पोते की धर ना आने की रिपोर्ट गांधीनगर थाना में दर्ज करवाई थी । ने अपनी शिकायत में बताया था कि वह अपने चार दोस्तों के साथ पोस्ट में यमुना नहर में घूमने के लिए आया था । लेकिन उसके सभी दोस्त घर पहुंच गए लेकिन वह घर नहीं पहुंचा है। पत्रकारों को जानकारी देते हुए जांच अधिकारी सुभाष चंद्र ने बताया कि शिकायत के आधार पर हम मामले की जांच कर रहे थे।जब हमने प्रतिक के चारों दोस्त से बात की तो ने बताया कि हम लोग सभीपश्चिमी यमुना नहर में नहा रहे थे तो प्रतीक यमुना में बने एक गहरे गड्ढे में चला गया।

जिसमें वह फस गया और डूब गया हम सभी डर के मारे वहां से अपने घर चले गए और हमने प्रतीक के बारे में किसी को कुछ नहीं बताया आज पुलिस द्वारा गोताखोरों की टीम से यमुना नहर मेंडूबे हुए प्रतीक के शव को गोताखोरों की टीम ने यमुना से बाहर निकाला। और मृतक प्रति के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम करवाने के लिए यमुनानगर के सिविल असताल में भेज दिया है मामले में जो भी कार्रवाई होगी वह अमल में लाई जाएगी।