
आर पी डब्लू न्यूज़/राजीव मेहता
– भाजपा गठबंधन सरकार की कुनीतियों के कारण आज हमारे प्रदेश पर 3 लाख करोड़ से भी अधिक का कर्जा चढ़ गया है
– हरियाणा परिवर्तन यात्रा को मिल रहे अभूतपूर्व जनसमर्थन से यह तय हो गया है कि हरियाणा की जनता सत्ता परिवर्तन का मन बना चुकी है और शत
– प्रतिशत इनेलो की सरकार बनेगी
यमुनानगर, 24 अप्रैल:- पूर्व मुख्यमंत्री एवं इनेलो सुप्रीमो चौ. ओम प्रकाश चौटाला ने अपने जिला स्तरीय कार्यकर्ताओं की बैठको की कड़ी में आज सोमवार को जिला यमुनानगर में बैठक की। इसके बाद जगाधरी कोर्ट में जिला बार काउंसिल हाल में वकीलों द्वारा आयोजित किए गए प्रोग्राम में शिरकत की। इस दोरान अपने संबोधन में उन्होंने कहा कि आज देश और प्रदेश की परिस्थितियां हमारे सामने है जो बेहद भयावह है। अगर सभी सचेत होकर इससे नहीं निपटेंगे तो पूरा प्रदेश बर्बाद हो जाएगा। भाजपा गठबंधन सरकार की कुनीतियों के कारण आज हमारे प्रदेश पर तीन लाख करोड़ से भी अधिक का कर्जा चढ़ गया है। कर्मचारियों को तनख्वाह देने के लिए भी पैसे नहीं हैं। भाजपा सरकार ने हालत इतनी खराब कर दी है कि कर्जा चुकाने के लिए भी कर्ज लेना पड़ रहा है, जो बच्चा पैदा होगा वो अपने उपर कर्ज लेकर पैदा होगा। इनेलो सुप्रीमो ने कहा कि हमने वो वक्त भी देखा है जब हमारा देश विश्व के गरीब मुल्कों की आर्थिक मदद किया करता था। लेकिन आज सबसे ज्यादा कर्जा हमारे देश और प्रदेश पर है। भाजपा गठबंधन सरकार के इस कुशासन का अंत करने के लिए हम सबको मिल कर चलना पड़ेगा। उन्होंने कहा कि जो लोग रास्ता भटक गए थे, गुमराह हो गए थे, बहका लिए गए थे या लालच के वशीभूत होकर सत्ता पक्ष मे चले गए थे आज वो सभी बहुत दुखी और परेशान हैं और दोबारा आपके साथ जुड़ना चाहते हैं। उन्होंने कहा कि हमारा किसी से भी कोई द्वेष या विरोध नहीं है और न ही किसी से व्यक्तिगत या राजनीतिक स्वार्थ है। हम तो स्वर्गीय चौ. देवी लाल जी के सपनों को साकार करना चाहते हैं। चौधरी साहब ने जन्म से लेकर आखिरी सांस तक इस बात की लड़ाई लड़ी कि प्रदेश के हर आदमी की मूलभूत जरूरियात जैसे रोजी, रोटी, कपड़ा, मकान, शिक्षा और स्वास्थ्य का प्रबंध सरकार करे।

और जो सरकार इन सबका प्रबंध करने में सक्षम न हो उसे सत्ता में रहने का कोई अधिकार नहीं है। अगर सरकार सत्ता न छोड़े तो सबको अब आएगा इकट्ठा होकर उस सरकार का पतन करना चाहिए जिसका अब समय आ गया है। पूर्व मुख्यमंत्री ने कहा कि हरियाणा परिवर्तन यात्रा को मिल रहे अभूतपूर्व जनसमर्थन से यह तय हो गया है कि हरियाणा की जनता सत्ता परिवर्तन का मन बना चुकी है और शत-प्रतिशत इनेलो की सरकार बनेगी।