
आर पी डब्लू न्यूज़/राजीव मेहता
यमुनानगर 25 अप्रैल:- स्थानीय मुकन्द लाल नेशनल काॅलेज, यमुनानगर के सभागार में 23 अप्रैल, 2023, रविवार को हिन्दी विभाग की ओर से पुस्तक लोकार्पण एवं काव्य संगोष्ठी का आयोजन किया गया। हिन्दी विभाग के सेवानिवृत पूर्व हिन्दी विभागाध्यक्ष डाॅ.बी.मदन मोहन की पांचवी पुस्तक ’साथी पहली बार‘ का लोकापर्ण किया गया। इस अवसर पर एक काव्य गोष्ठी का भी आयोजन किया गया, जिसमें डाॅ.रमेश कुमार, डाॅ.के.के.ऋषि, डाॅ.अशोक भाटिया, डाॅ.श्याम सखा के अतिरिक्त डाॅ.अशोक नूर, डाॅ.तिलक, अमरजीत अम्बालवी, चरणजीत चंदन, हर्ष चोपड़ा, हरदीप सोखी, ईश्वर गर्ग एवं डाॅ.बी.मदन मोहन ने विभिन्न विषयों से जुड़ी संवेदनात्मक कविताएं सुनाई।
इस कार्यक्रम में यमुनानगर के विधायक घनश्याम दास अरोड़ा ने भी अपनी उपस्थिति दर्ज कर ’साथी पहली बार‘ पुस्तक पर अपने विचार रखे। डाॅ.अशोक भाटिया ने पुस्तक की कई कविताओं पर बहुत ही गहनता से सबके समक्ष अर्थ संप्रेषित किया। डाॅ.के.के.ऋषि ने 23 अप्रैल, 2023 के दिन की महता बताते हुए कहा कि आज शेक्सपीयर का जन्मदिन है और आज अंतर्राष्ट्रीय पुस्तक दिवस पर यह विमोचन हो रहा है।
कार्यक्रम में मंच का संचालन डाॅ.अशोक ‘नूर’ द्वारा किया गया। हिन्दी विभाग की डाॅ.मनीषा ने अतिथिगणों का स्वागत किया। कार्यक्रम की अध्यक्षता सम्मानित पंजाबी कवि डाॅ.रमेश कुमार ने की। विशिष्ट अतिथि प्रतिष्ठित उर्दू शायर डाॅ.के.के.ऋषि, डाॅ.श्याम सखा ‘श्याम’ इस कार्यक्रम में उपस्थित रहे। डाॅ.बी.मदन मोहन ने वहां उपस्थित सभी अतिथिगणों का धन्यवाद किया। काॅलेज कार्यकारी प्राचार्या डाॅ.ऋतु कुमार ने कार्यक्रम के सफल आयोजन के लिए हिन्दी विभाग की सहायक प्रो.डाॅ.मनीषा एवं डिम्पल शर्मा को बधाई एवं शुभकामनाएं दीं।