
आर पी डब्लू न्यूज़/राजीव मेहता
– प्रदेश की स्वास्थ्य सेवाओं में डॉक्टरों की कमी नहीं होने दी जाएगी-खट्टर
यमुनानगर, 11 मई:- हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल के नेतृत्व में हरियाणा सरकार स्वास्थ्य सेवाओं को प्राथमिकता दे रही है। इसके साथ ही सार्वजनिक स्वास्थ्य के बुनियादी ढांचे को भी सुदृढ करने के लिए काम कर रही है। इसी कड़ी में गुरुवार को यमुनानगर पहुंचे मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने 100 करोड रुपये की लागत से नागरिक अस्पताल में बनी 200 बेड वाले नई बिल्डिंग का लोकार्पण एवम उद्घाटन करने से पहले नई बिल्डिंग का निरीक्षण किया। इस मौके पर हरियाणा के स्वास्थ्य मंत्री अनिल विज, शिक्षा मंत्री कंवरपाल, यमुनानगर विधायक घनश्याम दास अरोड़ा, जिला अध्यक्ष राजेश सपरा, मेयर मदन चौहान विशेष रूप से शामिल रहें।मुख्यमंत्री ने इस मौके पर भिवानी जिले का देवी मेघराज सिविल अस्पताल, सिवानी और करनाल के 50 बेड वाले अस्पताल सहित 17 जिलों में 229 करोड़ रुपये की 46 स्वास्थ्य संस्थानों का भी वर्चुअली उद्घाटन किया। इसके साथ-साथ फतेहाबाद, रोहतक, कैथल, फरीदाबाद,पलवल, सिरसा, हिसार, गुरुग्राम, नारनौल, पंचकूला, चरखी दादरी, जींद, यमुनानगर और कुरुक्षेत्र में 15 उप स्वास्थ्य केंद्र, 15 स्वास्थ्य एवम कल्याण केन्द्र, 8 प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र, 3 सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र,1 शहरी स्वास्थ्य केंद्र और 4 हेल्थ वैलनेस सेंटर का भी उद्घाटन किया।
इस मौके पर गृह एवम स्वास्थ्य मंत्री अनिल विज ने अपने संबोधन में कहा कि प्रदेश के लोकप्रिय मुख्यमंत्री के नेतृत्व में आज का दिन हरियाणा के इतिहास में एक स्वर्णिम अक्षरों में लिखा जायेगा। हमारी सरकार स्वास्थ्य के क्षेत्र में बड़ा काम का रही है। सभी पुराने स्वास्थ्य केंद्रों को तोड़कर नई बनाई जाएंगी। पूरे प्रदेश में जिनका रंग और डिजाइन एक ही होगा। इलाज करने के लिए डॉक्टरों को अच्छे औजार दिए जायेंगे। हमने ई उपचार किया है।
ताकि मरीज को प्रदेश कहीं पर सुविधा मिलें। 70 सालों की व्यवस्था में हम नही रह सकते।
मुख्यमंत्री ने अपने संबोधन में कहा कि अस्पतालों में 550 से अधिक दवाइयां मरीजों को मुफ्त मिलती है। मरीजों के स्वास्थ्य लाभ के लिए आयुष्मान कार्ड की तरह चिरायु कार्ड 14 लाख से अधिक बनाए गए। उन्होंने कहा कि मरीज के स्वास्थ्य के रहने के लिए उसकी दिनचर्या और खानपान की सही व्यवस्था का होना जरूरी है। उन्होंने कहा कि हितकर, मितकर, नितकर खाना के सिद्धांत के लिए आयुर्वेद की पद्धति का अनुसरण किया जाना चाहिए। प्राकृतिक चिकित्सा के लिए हमें आयुर्वेद का प्रयोग किया जाना चाहिए। जीवन को स्वास्थ रखने के लिए स्वच्छता का महत्व भी जरूरी है। स्वास्थ्य को ठीक करने के लिए मेडिकल योजनाओं को बनाया है। उन्होंने कहा कि ऐसी 55 लाइलाज बीमारी है जिनका अध्ययन किया है। जिसमें तीन बीमारियों को लेकर प्रमुखता से इलाज के लिए वेब साइड पर उनका विवरण अपलोड किया है। उनके लिए भी 2750 रुपये पेंशन की घोषणा की। उन्होंने कहा कि अस्पताल एक उपचार केंद्र है। लोगों के जीवन में स्वस्थ रहें यहीं कामना करता हूं।
आधुनिक मशीनों और सुविधाओं से लैस 200 बैड वाली इस नई बिल्डिंग में सेंसर युक्त चार आप्रेशन थियेटर बनाए गए है। सुरक्षा की दृष्टि से पूरी बिल्डिंग में 52 सीसीटीवी कैमरे लगाए गए है। तीन मंजिला इस बिल्डिंग में मरीजों की और डॉक्टरों की सुविधा के लिए 12 लिफ्ट लगाई गई है। इस मौके पर स्थानीय प्रशासन व स्वास्थ्य विभाग द्वारा मुख्यमंत्री, स्वास्थ्य मंत्री और शिक्षा मंत्री को स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया गया।
इस मौके पर हरियाणा सरकार में अतिरिक्त मुख्य सचिव डॉ.जी अनुपमा, स्वास्थ्य निदेशक डॉ. सोनिया त्रिखा खुल्लर सहित जिले के सभी अधिकारी व भाजपा नेता भी बड़ी संख्या में शामिल रहें।