March 15, 2025

यमुनानगर में हजारों लोगों ने किया एक साथ योगा, अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के मौके पर मंत्री ने भी किए योगासन

0
Sponsored

आर पी डब्लू न्यूज/ मंडल ब्यूरो प्रमुख राजीव मेहता


यमुनानगर 21 जून:- भारत को योग का विश्व गुरु कहा जाता है। आज पूरे विश्व और देश भर में 9वे अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस की धूम है। जहां प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अमेरिका की धरती से योग दिवस मना रहे है तो वही भारत के कोने कोने में भी अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस बड़ी धूमधाम से मनाया जा रहा है। यमुनानगर के जगाधरी अनाज मंडी में अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस मनाया गया।

Sponsored

हरियाणा के कैबिनेट मंत्री कंवरपाल गुर्जर ने इस योग दिवस में मुख्य अतिथि के रुप में शिरकत की। दीप प्रज्वलित कर योग दिवस की शुरुआत की। कैबिनेट मंत्री कंवरपाल गुर्जर ने भी योग किया। वहीं जिला प्रशासन के अधिकारियों के साथ-साथ स्कूली छात्र छात्राओं हजारों लोगों ने भी योग दिवस में भाग लेकर योगासन किये।

अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर मीडिया से बातचीत करते हुए कैबिनेट मंत्री कंवरपाल गुर्जर ने कहा कि आज अगर आपका शरीर स्वस्थ है तो दुनिया में सब कुछ सही है और अगर आपका शरीर स्वस्थ नहीं है तो आपके पास कितनी भी धन दौलत हो तो वह किसी काम की नहीं है। स्वस्थ शरीर, स्वस्थ समाज का निर्माण करता है। योग आत्मा से जोड़ने का काम करता है। हमारे ऋषि-मुनियों ने योग की सौगात जो हमें दी है आज हमारा सौभाग्य है कि पूरा विश्व में 171 देशों से अधिक में योग दिवस मनाया जा रहा है जो कि बड़े ही गौरव की बात है। सरकार ने इस का प्रयास किया और आज विश्व पटल पर अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस मनाया जा रहा है। बाबा रामदेव का भी इसमें अहम योगदान है।

यमुनानगर में जगाधरी की नई आनजमंडी में अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस मनाया गया।  जिसमें यमुनानगर के विधायक घनश्यामदास अरोड़ा, नगर निगम के मेयर मदन चौहान, हरियाणा समाज कल्याण बोर्ड की चेयरपर्सन रोजी मालिक आंनद, भाजपा जिलाध्यक्ष राजेश सपरा, यमुनानगर के डीसी आयुष सिन्हा, एसपी मोहित हांडा सब ने योगासन किये। वहीं हजारों की संख्या में आम जनता और स्कूली छात्र छात्राओं ने योग दिवस में भाग लेकर योगासन किए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *