March 15, 2025

सन 78 में बाढ़ से भी ज्यादा पानी बरषा इन 4 दिनों में,हुआ काफी नुकसान, हजारों एकड़ फसल पानी में डूब चुकी

0
Sponsored

आर पी डब्लू न्यूज/ मंडल ब्यूरो प्रमुख राजीव मेहता


यमुनानगर 11 जुलाई:- यमुनानगर मे लगातार कई दिनों से चली आ रही बरसात के कारण किसानों की फसलें तबाह हो चुकी है| पिछले 4 दिन से लगातार बहुत तेज बरसात हो रही है जिसके कारण जानमाल की हानि पूरे देश को हो रही है| हरियाणा प्रदेश के हर हिस्से में तकरीबन बरसात के पानी के कारण नुकसान हुआ है| यमुनानगर जिले में लाखो एकड़ फसल बरसात के पानी से तबाह हो चुकी है|

Sponsored

किसानों के खेत भूमि कटाव के कारण पानी के साथ बाह चुके हैं| पशुओं के लिए चारा खत्म हो चुका है| रादौर क्षेत्र के गांव गुंदियाना, उच्च चंदना ,काजी बांस, झाड़, चंदना, रामनगर गुंदियानी, रुपौली ,मसाना जय सिंह का माजरा शाहपुरा भोगपुर खेड़ा पुर गांव के हजारों एकड़ फसल पानी में डूब चुकी है| पहाड़ी क्षेत्र से पानी बिलासपुर पाबनी तलाकौर  से होता हुआ इन गांव से गुजरता है| बड़े बुजुर्गों ने बताया कि आज से पहले कभी भी इतना पानी नहीं आया सन 78 में बाढ़ आई थी| तब भी इतना पानी नहीं आया था| सरकार से गुहार लगाते हैं कि सरकार स्पेशल बजट पास कर नुकसान की भरपाई करें|

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *