March 15, 2025

हथिनी कुंड बैराज में जिंदगी और मौत से खेल रहे कुछ लोग, जान जोखिम में डालकर पानी के बीच से पकड़ रहे लकड़ियां, कई क्विंटल लकड़ी यमुना किनारे की।

0
Sponsored

आर पी डब्लू न्यूज/ मंडल ब्यूरो प्रमुख राजीव मेहता


यमुनानगर 12 जुलाई:- हरियाणा में  ताबड़तोड़ बारिश से जहां कई लोगों की जान चली गई है वहीं हथिनीकुंड बैराज में कुछ लोग जान जोखिम में डालकर पानी के बीच से लकड़ी को पकड़ रहे हैं। मौत के डर से दूर दर्जनों की संख्या में यह लोग लकड़ी को यमुना किनारे लगा रहे हैं।

Sponsored

हरियाणा, हिमाचल और उत्तराखंड में 4 दिन की बारिश के बाद अब जाकर लोगों को कुछ राहत मिली है। पानी का स्तर थोड़ा नीचे आने लगा है।उम्मीद है कि आने वाले वक़्त में यमुना नदी खतरे के निशान से नीचे बहेगी। इस बीच हथिनीकुंड बैराज से निकल रहे पानी से कुछ लोग जिंदगी और मौत से खेल रहे हैं। प्रशासन की तरफ से नदी और यमुना के आसपास धारा 144 लागू की गई है। लेकिन लोग इसके परवाह नहीं कर रहे हैं। हथिनीकुंड बैराज से निकल रहे पानी के बीच से लकड़ियों को पकड़ रहे हैं। उन्हें मौत का बिल्कुल भी खौफ नहीं है। हथिनी कुंड बैराज से उठाने पानी की ऊंची लहरों के बीच लोग लकड़ी को पकड़कर किनारे कर रहे हैं। दर्जनों की संख्या में लोगों ने लकड़ियों को पकड़ा और कई क्विंटल लकड़ी को एक तरफ निकाल लिया। सिंचाई विभाग के एक्शन विजय गर्ग का कहना है कि हमने लोगों को कई बार समझा लिया है लेकिन लोग फिर भी मान रहे हैं ऐसे में उनके पास सख्त कार्रवाई भी की जा सकती है।

हथनी कुंड ताजे वाला और प्रताप नगर के आसपास सैकड़ों की संख्या में लोगों की यमुना नदी से बहती लकड़ी को पकड़ते हैं। और मौका देख बाजार में बेच देते हैं। कुछ लोगों के लिए यह रोजगार है तो कुछ लोग जान जोखिम में डालकर लकड़ी को पकड़ रहे हैं ऐसे में बड़ा सवाल ये उठता है जो पुलिस के कर्मचारी मौके पर मौजूद हैं तो वह ऐसी हरकतों की अनदेखी क्यों कर रहे हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *