
आर पी डब्लू न्यूज/राजीव मेहता
यमुनानगर 8 दिसंबर:- यमुनानगर मे आज सुदर्शन फाउंडेशन द्वारा गांव बुढ़िया स्वास्थ्य केंद्र में एक आयुर्वेदिक चिकित्सा कैंप लगाया गया | जिसमें मुख्य अतिथि विधायक घनश्याम दास अरोड़ा ने दीप प्रज्वलित कर कैंप की शुरुआत की | विशिष्ट अतिथि के तोर पर भारतीय जनता पार्टी के जिलाध्यक्ष राजेश सपरा जी और cmo मनजीत सिंह जी भी मौजूद रहे| विधायक जी ने अपने संदेश में कहा की हमें अपने जीवन में आयुर्वेद को अपनाना चाहिए| निरंतर गिलोय तुलसी का प्रयोग करना चाहिए जिससे आपकी रोग प्रतिरोधक क्षमता बड़े| इस अवसर पर सुदर्शन फाउंडेशन से डॉक्टर नरेंद्र साही ने बताया की आयुर्वेद हमारी सदियों पुरानी पद्धति है जिसमें हर तरह का इलाज संभव है | सुदर्शन फाउंडेशन से संदीप बजाज जी ने जानकारी देते हुए बताया की आज 250 लोगों का चेकअप हुआ,100 स्कूल के बच्चों का एनीमिया चेकअप हुआ और उन्हें निशुल्क दवाइयां भी दी गई और 50 परिवारों के आयुष्मान कार्ड भी बनाए गए इस अवसर पर संजीव ओबरॉय तुषार कोली भी उपस्थित रहे|