
आर पी डब्लू न्यूज/राजीव मेहता

यमुनानगर 9 दिसंबर:- हरियाणा के यमुनानगर के मॉडल टाउन में घर से निकाली गई एक पुरानी मेड ने अपने एक साथी के साथ मिलकर डकैती का प्रयास किया। इस दौरान परिजनों इकट्ठा हो जाने पर मेड घर से भागने में सफल हो गई। वही उसका साथी परिजनों द्वारा पकड़ लिया गया। जिसे पुलिस को सौंप दिया गया है।

यमुनानगर के मॉडल टाउन में चरणजीत सिंह एक कमरे में सो रहे थे। इससे पहले उनकी माता सुबह 5:30 बजे गुरुद्वारा साहब गई। इसी का फायदा उठाते हुए घर की पुरानी मेड शिवानी अपने एक साथी रसीद के साथ मकान में दाखिल हुई। घर में घुसते पर उन्होंने सामान समेटना शुरू कर दिया। इसी दौरान साथ वाले कमरे में सो रहे चरणजीत को आवाज सुनाई दी तो वह उठ गए। जिस पर दोनों ने चाकू से उन पर हमला बोल दिया। चरणजीत ने शोर मचाया तो उनके परिवार के अन्य सदस्य छत से नीचे आ गए। इस दौरान मेड भागने में सफल हो गई। जबकि उसका साथी परिजनों द्वारा काबू कर लिया गया। यमुनानगर पुलिस को मामले की सूचना दी गई। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर आरोपी को काबू किया। यमुनानगर थाना प्रभारी कमलजीत सिंह ने बताया कि चरणजीत चंडीगढ़ में बिजनेस करते हैं। जबकि उनकी माता प्रतिदिन गुरुद्वारा जाती हैं। इस बात का उनकी पुरानी मेड को पता था। इसी का फायदा उठाते हुए उन्होंने इस वारदात को अंजाम देने का प्रयास किया। उन्होंने बताया कि आरोपी को काबू कर लिया गया है।
इसी बीच परिजनों एवं अन्य लोगों द्वारा पीछा करने के बाद मेड भी काबू कर ली गई। जिसे पुलिस को सौंप दिया गया है। अब पुलिस इन पर विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज करके जांच कर रही है।