
आर पी डब्लू न्यूज/राजीव मेहता

यमुनानगर 13 दिसंबर:- ढाबा चलाने वाले एक व्यक्ति को शराब बेचने का आरोप लगाकर शराब ठेकेदार के गुर्गों ने डंडे लाठियों से पीटकर उसके पैर तोड़ दिए। सदर पुलिस यमुना नगर और शहर पुलिस यमुना नगर ने घटना अपने क्षेत्र में ना होने के चलते केस दर्ज नहीं किया। ढाबे के मालिक राजीव ने बताया कि वह रायपुर कालोनी में ढाबा चलाता है। कल रात 10 बजे वह ढाबा बंद कर एक्टिवा पर घर जा रहा था कि खजुरी रोड़ पर बाइक सवार तीन व्यक्तियों ने उसे रोक लिया और डंडे , लाठियों से मारना शुरू कर दिया और कहा कि तू अपने ढाबे पर शराब बेचता है।

जबकि राजीव ने कहा कि वह अब ऐसा नही करता है। लेकिन उन्होंने उसे बुरी तरह से पीटकर जान से मारने की धमकी चले गए। इसकी शिकायत मैंने जब पुलिस कंट्रोल डायल 112 पर की। तो पुलिस ने पहले शहर थाने में बात की और फिर बताया कि यह क्षेत्र उनके थाने के अंदर नही आता। फिर सदर थाने यमुनानगर में फोन किया तो उनका भी यही जवाब मिला। राजीव का एक पैर बुरी तरह से टूटा है और नागरिक अस्पताल यमुना नगर में इसका इलाज जारी है। उसने पुलिस से न्याय की गुहार लगाई है।