
आर पी डब्लू न्यूज़/धर्मेंद्र अदलखा

अलवर, 21 फरवरी:- पूर्व केन्द्रीय मंत्री और कांग्रेसी नेता भंवर जितेन्द्र सिंह की बेटी की शादी में प्रियंका गांधी और राहुल गांधी सहित राजस्थान के मुखयमंत्री अशोक गहलोत के अलवर आने की संभावना है। यह शादी 22 फरवरी को है जिसके लिए अलवर को सजाया गया है।इस शादी में कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकाजुन खडग़े, हिमाचल प्रदेश के सीएम सुखविंदर सहित पूर्व सीएम वंसुधरा राजे अलवर आ रही हैं। इस शादी में करीब 80 राजघरानों के प्रतिनिधि अलवर आने की संभावना है। इसको लेकर जितेन्द्र सिंह के महल फूलबाग को शानदार तरीके से सजाया गया है। इनकी बेटी का विवाह कारोबारी और राजघराने से जुड़े अविजीत सिंह से हो रही है। शादी में बहुत ही कम लोगों को बुलाया गया है।