![Screenshot_2023-03-10-17-23-37-099_com.google.android.apps.photos[1]](https://rpwnews.in/wp-content/uploads/2023/03/Screenshot_2023-03-10-17-23-37-099_com.google.android.apps_.photos1-e1678449449648.jpg)
आर पी डब्लू न्यूज़/राजीव मेहता

यमुनानगर,10 मार्च:- यमुनानगर दिन शुक्रवार को उद्योग व्यापार मंडल हरियाणा के प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र मित्तल और कार्यकारी अध्यक्ष संजय मित्तल व प्रदेश उपाध्यक्ष संजीव गुप्ता, दीपक कपूर, सन्दीप गांधी, विपिन गुप्ता, शुभम कक्कड के नेतृत्व में भूदेव और मनोहर यादव की उपस्थिति में ग्रीन विहार कालोनी, जगाधरी में वहां के निवासियों की सड़कों – नालियों – सिवरेज- बिजली -पानी की समस्याओं को लेकर जिला उपायुक्त, यमुनानगर के नाम पर एसडीएम को ग्रीन विहार कालोनी वासियों ने बडी संख्या में एकत्रित हो कर सभी समस्याओं को लेकर एक मांग पत्र दिया। जिसमें सभी कॉलोनी वासियों ने बहुत बड़ी संख्या में भाग लिया। कॉलोनी वासियों ने अपने वोटर कार्ड, आधार कार्ड, गृहकर आदि सभी सरकारी दस्तावेज को प्रशासनिक अधिकारियों को दिखाया। प्रदेश उपाध्यक्ष संजीव गुप्ता ने कहा कि जब इन लोगों के वोट कार्ड बने हुए हैं और असंख्य बार इनसे वोट लिए जा चुके हैं। हर बार सभी नेता जी चुनावी वायदा कर जाते हैं। चुनाव के बाद भूल जाते हैं। उन्होंने कहा कि मूलभूत सुविधाओं से इन गरीब लोगों को क्यों वंचित रखा गया है। वोट लेने के नाम पर ग्रीन विहार कालोनी अपरूवड होती है। और सुविधा देने के लिए अनापरूवड कर दी जाती है। यह कैसा न्याय है। उद्योग व्यापार मंडल हरियाणा के प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र मित्तल की उपस्थिति में प्रशासन के सामने रख हल निकालने के लिए मांग की। महेन्द्र मित्तल ने कहा कि सरकार एक नीति बनाए जिससे की नगर निगम के प्रत्येक क्षेत्र में विकास कार्य सुचारू हो पाए। जहां पर गलियां बननी हैं। वहां पहले पानी व सीवरेज की व्यवस्था हो। उसके साथ ही पक्की गली बनाई जाए। समाज का कोई भी व्यक्ति विकास कार्यों से अछूता ना रहे। सरकार अपने अधिकारियों को ऐसे कार्य करने के लिए जागृत करे। मौके पर मौजूद सैंकडों कालोनीवासीयो ने अपनी-अपनी परेशानी को प्रशानिक अधिकारियों से सांझा किया। इस अवसर पर संजय मित्तल, संजीव गुप्ता, दीपक कपूर , सन्दीप गांधी, विपिन गुप्ता, शुभम कक्कड, आदि मंडल के वरिष्ठ पदाधिकारी भी मौजूद थे। तथा कालोनीवासीयो में सजंय, सोनू, सुनीता, अनस, रहमान, पंकज, शिकायत, राजेश, धीरज ,अंकित, लवकुश,गीता, सुजाता,चांदनी, भूदेव,अकबर , निर्मला रानी, किरन सोनिया, सरफराज, गुरमीत सिंह, अरमान, सुलेमान, अनंशु जाट, संजीव बन्जारा,जयपाल सुफियान, हर्ष जोगिनदर सिंह आदि दर्जनों लोग एकजुट होकर जमकर प्रशासन की खामियों को लेकर नारे बाजी की।