March 15, 2025

खाली पड़ी जमीन में 65 हजार पोपलर के पौधे लगाएगा निगम, अवैध कब्जों पर अंकुश के साथ बढ़ेगी आय

0

Planting of popular

Sponsored

खाली पड़ी जमीन में 65 हजार पोपलर के पौधे लगाएगा निगम, अवैध कब्जों पर अंकुश के साथ बढ़ेगी आय- ममीदी रकबा में खाली पड़ी जमीन में पोपलर के पौधे रोपित कर निगमायुक्त ने की शुरूआत – पौधे रोपित करने से निगम की खाली जमीनों पर हो रहे कब्जे हटेंगे, निगम की आय में होगी बढोतरी

यमुनानगर। अवैध कब्जे रोकने को नगर निगम अपनी खाली पड़ी जमीन पर पोपलर के पौधे लगाएगा। इससे जहां नगर निगम की आय में बढ़ोतरी होगी। वहीं, पर्यावरण संरक्षण के साथ अवैध कब्जों पर रोक लगेगी। इसको लेकर नगर निगम आयुक्त अजय सिंह तोमर व उप निगम आयुक्त अशोक कुमार शनिवार को हमीदा हैड के नजदीक खाली पड़ी करीब 35 एकड़ जमीन में पोपलर के पौधे रोप पौधारोपण की शुरूआत की। नगर निगम का अपनी खाली पड़ी करीब 250 एकड़ जमीन में 65 हजार पौधे रोपित करेगा। पौधे रोपित करने के बाद उनके रखरखाव के लिए कर्मचारियों को भी तैनात किया जाएगा। नगर निगम के इस कदम की महापौर मदन चौहान ने सराहना की है। नगर निगम आयुक्त अजय सिंह तोमर ने कहा कि निगम की आय का एक साधन कृषि योग्य जमीन भी है। कृ‌षि योग्य जमीन को निगम ठेके पर देता है। लेकिन कुछ जमीन ऐसी भी है, जो उबड़ खाबड़ है। उसका ठेका नहीं हो पाता है। उस जमीन को जेसीबी से समतल करके उसपर पोपलर के पौधे रोपित किए जाने है। आज हमने हमीदा हैड के नजदीक ममीदी रकबे में निगम की खाली पड़ी जमीन से पोपलर के पौधे लगाए है। इस जमीन का ठेका नहीं हो पाया था। यहां करीब एक हजार पोपलर के पौधे लगाए गए है। बाकी पौधों के लिए वन विभाग को बोला हुआ है। इसके अलावा नगर निगम क्षेत्र में जहां जहां निगम की खाली जमीन पड़ी हुई है। उस जमीन में पोपलर के पौधे लगाए जाएंगे। चार-पांच साल में पोपलर का पेड़ तैयार हो जाता है। यमुनानगर व जगाधरी में पोपलर के पेड़ों के लिए काफी प्लाईवुड इंडस्ट्री है। यह पोपलर के पेड़ उसमें रॉ मैटारियल के रूप में इस्तेमाल किया जाएगा। इससे निगम की अच्छी आय होगी। निगमायुक्त अजय सिंह तोमर ने कहा कि हमारा लक्ष्य नगर निगम की जितनी भी खाली जमीन पड़ी हुई है। उसपर पोपलर के पौधे रोपित करना है। पौधे रोपित करने के साथ निगम की जमीन पर जहां कब्जा हो रहा है। उसे भी कब्जा मुक्त कर उसमें पौधे रोपित किए जाएंगे। महापौर मदन चौहान ने कहा कि निगम की खाली जमीनों पर पोपलर के पौधे रोपित करने से जहां हमारे नगर निगम की आय में बढ़ोतरी होगी। वहीं, निगम की जमीन कब्जामुक्त होगी। उन्होंने लोगों को आह्वान किया कि जिन्होंने निगम की जमीन पर कब्जा किया हुआ है। वे जमीन से स्वयं ही कब्जा हटा ले, ताकि पर्यावरण को बढ़ावा देने के लिए नगर निगम पौधे रोपित कर सके। मौके पर सहायक देशराज, पटवारी कुलदीप सिंह, असलम ‌खान व अन्य कर्मचारी मौजूद रहें।

Sponsored

निगम की जमीन से स्वयं कब्जा हटाएं किसान, अन्यथा की जाएगी रिकवरी-उप निगम आयुक्त अशोक कुमार ने बताया कि ममीदी एरिया में नगर निगम की करीब 35 एकड़ जमीन है। जिसमें से कुछ भूमि पर स्थानीय किसानों ने कब्जा करके फसल उगा रखी है। उन सभी कब्जाधारियों को अगाह किया जाता है कि वे स्वेच्छा से निगम की जमीन कब्जामुक्त कर लें। अन्यथा निगम निशानदेही लेकर जमीन से कब्जा हटाएगा। निशानदेही में जिस किसान के पास निगम की जमीन निकलेगी, उससे अवैध रूप से जमीन का इस्तेमाल करने का खर्चा वहन किया जाएगा।

पोपलर के पौधे रोपित करते निगमायुक्त अजय ‌सिंह तोमर व उप निगम आयुक्त अशोक कुमार

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *