आर पी डब्लू न्यूज/ पी के सिंह

जालंधर 19 नवंबर :- 66 फ़ीट रोड पर स्थित बने नगर निगम के सिवरेज ट्रीटमेंट प्लांट पर नगर निगम की ओर से वहां “सॉलि़ड वेस्ट मैनेजमेंट प्लांट” बनाया जा रहा था| जिसको लेकर आसपास की कॉलोनियों के लोगों ने नगर निगम के अधिकारियों से मिलकर कई बार इसे हटाने की मांग की लेकिन जब कोई समाधान नहीं निकला। तो मजबूरन निवासियों को धरना लगाना पड़ा।

जानकारी देते हुए कर्मप्रीत सिंह ने बताया कि नगर निगम के अधिकारियों को हम पिछले कई दिनों से यही कह रहे थे कि यहां पर “वाटर ट्रीटमेंट प्लांट” है इसमें “सॉलि़ड वेस्ट मैनेजमेंट प्लांट” ना शुरू किया जाए। लेकिन बावजूद इसके यहां पर रोजाना सॉलि़ड वेस्ट कूड़ा फेंका जा रहा था। जिसको लेकर आज नगर निगम के खिलाफ धरना लगाया गया है। धरने को देखते हुए निगम की एक महिला अधिकारी मौके पर पहुंची और जेसीबी ट्रक लगाकर कूड़े को हटाया जा रहा है। इलाका निवासियों की यही मांग है कि यहां पर सॉलिड वेस्ट मैनेजमेंट कूड़ा प्लांट ना लगाया जाए।